फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से बचाने को महिलाओं में अधिक से अधिक लगाएं टीका: अंजू

Wed, 09 Jun 2021 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति बुधवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां भर्ती महिलाओं से हालचाल पूछा। वे हरचंदपुर व बेलाभेला सीएचसी, जिला कारागार और वृद्धाश्रम भी पहुंचीं और महिलाओं से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होेंने अधिकारियों से महिलाओं को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टीके लगवाएं जाएं। कहा, कोई भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो तो फौरन महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाएं। जिला महिला अस्पताल में उन्होंने सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद अस्पताल में भर्ती महिलाओं से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, पूजा शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष उमा अग्रवाल आदि अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed