फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना को मात देने में बुजुर्गों ने हर उम्र के लोगों को पछाड़ा

Wed, 09 Jun 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। घर-परिवार को बेहतर तरीके से चलाने वाले वृद्धजनों ने कोरोना को मात देने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिले में सीनियर सिटीजन ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने में सभी उम्र के लोगों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक लगे 1.83 लाख टीकों में सबसे अधिक 70 हजार वृद्ध शामिल हैं। एक जून से 12,499 युवाओं ने टीका लगवाकर कोरोना को मात दिया है। कुल टीकाकरण में 44 फीसदी आधी आबादी शामिल है।
विज्ञापन

जिले में बीती 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए, फिर फ्रंटलाइन वर्करों में टीकाकरण किया गया। 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों में टीकाकरण के बाद 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीका लगाने के बाद अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों में टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 1,83,747 लोगों में टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। इसमें 1,02,703 पुरुषों और 81,063 महिलाओं में टीके लगाए गए हैं। अब तक 70,692 वृद्धजनों में टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है।
खास बात यह है कि कुल लगे टीकों में एक तिहाई से अधिक वृद्धजन शामिल हैं। लंबे समय में 45 वर्ष की उम्र से अधिक के लोगों में टीकाकरण शुरू होने के बाद भी मात्र 62 हजार अधेड़ों ने ही अब तक टीका लगवाया है। अब तक 10,410 वृद्धों, 5757 अधेड़ों, 5925 फ्रंटलाइन वर्करों और 7967 हेल्थवर्करों में बूस्टर डोज लग चुकी है।
कोरोना को मात देने में टीका ही सहारा: विनय
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय का कहना है कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अब तक पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में टीका ही एक सहारा है जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। टीका लगने के बाद यदि कोई संक्रमित भी होता है तो उसकी जान बचाई जा सकती है, क्योंकि टीके के कारण उसकी कोरोना से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है, इसलिए लोग अधिक से अधिक कोरोना का टीका लगवाएं। सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीके लगाए जा रहे हैं।

इनसेट
उम्र के हिसाब से अब तक टीकाकरण
उम्र के अनुसार लगे टीके
वर्ष 18 से 44 तक 10,929
वर्ष 45 से 59 तक 62,243
वर्ष 60 से 69 तक 44,370
वर्ष 70 से 79 तक 32,980
80 वर्ष से अधिक 4342
इनसेट
अब तक जिले में टीकाकरण का हाल
टीकाकरण लगे टीके
अब तक लगे कुल टीके 1,83,747
पुरुषों को लगे टीके 1,02,703
महिलाओं को लगे टीके 81,063
वृद्धों को लगी बूस्टर डोज 10,410
अधेड़ों को लगी बूस्टर डोज 5757
फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज 5925
हेल्थ वर्करों में बूस्टर डोज 7967
इनसेट
जिले में 1.83 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें सबसे अधिक 70 हजार सीनियर सिटीजन शामिल हैं। महिलाओं में टीकाकरण की प्रगति को बढ़ाने के लिए स्पेशन सेंटर संचालित कराए गए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed