फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

स्पेशल बूथों पर आधी आबादी हावी, 3636 टीके लगे

Tue, 08 Jun 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। टीकाकरण के लिए महिला और पुरुषों के लिए संचालित स्पेशल बूथों पर मंगलवार को भी आधी आबादी हावी रही। पुरुष स्पेशल में 120 और महिला स्पेशल बूथों पर 154 महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले भर में मंगलवार को 3636 लोगों को टीके लगाए गए। हालांकि शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर लोगों में जोश देखने को नहीं मिल रहा है। खासकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सुस्ती साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

कोल्डचेन मैनेजर अनिरूद्ध शुक्ला ने बताया कि जिले में 12 वर्ष से कम उम्र के अभिभावकों और महिलाओं के लिए दो-दो स्पेशल कैंप लगाए गए। मंगलवार को जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में महिला स्पेशल कैंप में 79 महिलाओं व लालगंज सीएचसी में महिला स्पेशल कैंप में 75 महिलाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष स्पेशल में जिला अस्पताल में 69 और आईएमए भवन में 51 लोगों ने टीका लगवाया। दिनभर में सेंटरों पर 3636 लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी जोश भी देखने को मिला। 45 वर्ष की उम्र से अधिक के लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जबकि युवाओं में जोश देखने को मिला रहा है।
दीवानी कचहरी में 110 टीके लगे, शहर में 1050 लोगों में टीकाकरण
मंगलवार को भी शहरी क्षेत्र के सेंटरों पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए युवाओं में जोश देखने को मिला। वर्क प्लेस अभियान के तहत दीवानी कचहरी में भी टीकाकरण किया गया।
यहां अधिवक्ताओं सहित 110 लोगों ने टीका लगवाया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि दीवानी कचहरी में लगातार टीकाकरण जारी रहेगा। शहरी क्षेत्र में 1050 लोगों को टीका लगाया गया है।
जिला अस्पताल में महिला स्पेशल में 79 और लालगंज में 75 महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया। पुरुष स्पेशल सेंटर पर 120 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा पीएचसी गोराबाजार में 100 और देवानंदपुर पीएचसी में 103 युवाओं ने टीका लगवाया।
वर्क प्लेस बस स्टेशन, बीएसए, रेलवे स्टेशन, बिरला सीमेंट, पीएसी, विद्युत केंद्र गोराबाजार में 50-50 युवाओं ने टीके लगवाए। जिला अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 80 लोगों को टीके लगाए गए।

मंगलवार को 3636 लोगों ने टीका लगवाया है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग किसी भी सेंटर पर बिना पंजीयन के ही पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं, जिससे कोरोना को पूरी तरह से मात दी जा सके।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed