फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से दो और मरीजों की थमी सांसें, 53 ने जीती जंग

Thu, 27 May 2021 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में गुरुवार को भी कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की सांसें थम गईं। शहर के इंदिरा नगर निवासी एक युवक की मौत लखनऊ में हुई, जबकि ऊंचाहार के वृद्ध ने कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहले से संक्रमित 53 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 677 हो गई है। इसमें 340 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। अब तक 323 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद शहर के इंदिरा नगर निवासी 38 वर्षीय युवक को इलाज के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ऊंचाहार की 70 वर्षीय वृद्धा को इलाज के लिए कानपुर के जीएसवीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिले में अब तक संक्रमित होने के बाद 323 मरीजों की मौत हो गई है।
रेल कोच के एल-2 में 40 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज हो रहा है। गुरुवार को 53 मरीज स्वस्थ हो गए। जांच में 21 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में 677 एक्टिव मरीजों में 340 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
आठ सीएचसी में नहीं लगे टीके, 373 लोगों में टीकाकरण
समय से वैक्सीन न पहुंच पाने के बाद जिले की आठ सीएचसी में गुरुवार को टीकाकरण नहीं हो सका। जिले में 373 लोगों में टीके लगाए गए हैं। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में सबसे अधिक 119 लोगों को टीके लगाए गए।

बेलाभेला, डीह, हरचंदपुर, खीरों, नसीराबाद, सलोन, शिवगढ़, ऊंचाहार में टीकाकरण नहीं हो सका है। इसके अलावा अन्य सीएचसी में टीकाकरण किया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। एक जून से 18 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों में टीकाकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed