फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

सात और लोग कोरोना से हारे जिंदगी की जंग, 334 संक्रमति

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में सात और मरीज रविवार को कोरोना से जंग हार गए। इन सभी का रेल कोच फैक्टरी के एल-टू अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं 334 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से किसी को कोविड अस्पताल तो किसी को होम आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुबक्शगंज के रहने वाले 45 वर्षीय, महराजगंज क्षेत्र के नाऊगंज के रहने वाले 60 वर्षीय, लालगंज के बाल्हेमऊ के रहने वाले 56 वर्षीय, सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के उमरपुर के रहने वाले 40 वर्षीय, इसी ब्लॉक क्षेत्र के मीठापुर के रहने वाले 75 वर्षीय, रायबरेली शहर के सिविल लाइंस के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 334 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से कुछ को होम आइसोलेेट कराया गया है तो कुछ कोरोना मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए मची मारामारी
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए भी मारामारी मची है। एक मरीज को कोरोना जांच कराने में एक से दो घंटे तक का समय लग रहा है। वजह भीड़ अधिक होने के कारण ऐसा हो रहा है। रविवार को भी जिला अस्पताल में कोविड की जांच कराने के लिए रोगियों की भीड़ लगी रही। इसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बारी-बारी से सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed