फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

एडीएम भी इलाज में लापरवाही के शिकार हुए, ऑक्सीजन घटी तो लिख दिया गुस्से भरा पत्र

Sat, 24 Apr 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
CORONA
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) का लिखा गया पत्र। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। आम मरीजों को छोड़िए, आला अधिकारी भी अब इलाज के लिए तड़प रहे हैं। बीते चार दिनों से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) होम आइसोलेशन में रहकर इलाज की बांट जोह रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। सांस लेने में समस्या के साथ ही ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया। सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने एक पत्र लिखकर सूचना विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। ग्रुप में ही उन्होंने इलाज में सहयोग की पोस्ट भी डाली। पत्र वायरल होते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। फौरन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एडीएम के आवास पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय 20 अप्रैल से जुकाम, खांसी, बुखार की समस्या के बाद अपने परिवार के साथ राजकीय कॉलोनी के बी-1 आवास में होम आइसोलेट हैं।
सूचना विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किए पत्र में एडीएम ने आरोप लगाया कि सीएमओ से वार्ता करके आरटीपीसीआर जांच कराने का अनुरोध किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। विलंब होने पर उन्होंने नायब तहसीलदार हितेश से बात की। इसके बादआरटीपीसीआर जांच हुई, लेकिन 96 घंटे बाद भी जांच रिपोर्ट का पता नहीं चल सका है।
पत्र के माध्यम से एडीएम ने मेडिकल सहयोग तक न मिलने का आरोप लगाया। पत्र में एडीएम ने लिखा है कि सीएमओ ने पलटकर न तो हालचाल पूछा और न ही दवा व इलाज के लिए कोई सजेशन दिया।
सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऑक्सीजन लेवल गिरकर 83 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एडीएम ने पत्र को वायरल करते हुए ग्रुप में इलाज के लिए सहयोग की गुहार लगाई। पत्र वायरल होते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एडीएम के घर पहुंचकर जांच की।
सीटी स्कैन जांच में एडीएम संक्रमित, एल-2 में भर्ती
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय की कोरोना की जांच रिपोर्ट तो नहीं आ पाई, लेकिन सीएमओ ने आननफानन में सीटी स्कैन करवाया है। इस जांच में एडीएम संक्रमित पाए गए हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की सारी जांचें कराई गईं हैं। वे सीटी स्कैन में पॉजिटिव आ गए हैं। उन्हें उल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑक्सीजन का लेवल कुछ कम हुआ है। जिस दिन बात हुई थी, उसी दिन जांच के लिए टीम उनके आवास पर भेजी थी।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed