फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से मौतों का नहीं थम रहा सिलसिला, एल-2 हॉस्पिटल में छह और मौतें, 461 लोग पॉजिटिव

Fri, 23 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
CORONA
कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एल-टू अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो मरीज शहर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को जांच के बाद रिकॉर्ड 461 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में 3962 एक्टिव मरीज हो गए हैं। जिले में संक्रमण के बाद जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने बाद शहर के आनंदनगर, रायबरेली के अलावा, बिरनावां, रायपुर सदर, मलिकमऊ और उमरा के मरीजों को रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समुचित इलाज न होने व गंभीर होने की दशा में मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 2400 लोगों की जांच की गई, जिसमें 461 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पहले से संक्रमित 36 मरीज स्वस्थ हो गए। शुक्रवार को 3962 एक्टिव मरीजों में 2545 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
सांस लेने में समस्या के बाद प्रधान प्रत्याशी की मौत
बछरावां। क्षेत्र के चुरुआ गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं 53 वर्षीय पत्नी आशा देवी की शुक्रवार को मौत हो गई। बताते हैं कि गुरुवार रात अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान प्रत्याशी ने दम तोड़ दिया। पति कमलाकांत त्रिवेदी का कहना है कि शुगर व बीपी की पहले से समस्या थी। दवा भी चल रही थी। अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर लखनऊ ले गए थे।
डीह में डॉक्टर समेत पांच व जगतपुर में तीन मरीज मिले
डीह/जगतपुर। सीएचसी के नोडल अधिकारी रामबरन रावत की देखरेख में शुक्रवार को 21 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर समेत पांच लोग संक्रमित मिले। इसमें तीन लोग बघौला गांव व एक मरीज मझिलहा गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को जगतपुर सीएचसी में 38 लोगों की जांच में तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।

बैंक की क्लर्क समेत चार संक्रमित मिले
महाराजगंज। बीओबी की महिला कर्मी सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले शाखा प्रबंधक संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार को 31 वर्षीय महिला क्लर्क के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। सीएचसी के बीसीपीएम एसके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को 30 लोगों का टेस्ट कराया गया, जिसमें चार लोगों पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए गए मरीजों में रायबरेली से आए युवक के साथ ही शेनपुर गांव की रहने वाली महिला व युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed