फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

युवक सहित पांच मौतें, 436 मिले पॉजिटिव

Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
CORONA
यात्रियों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बेकाबू कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में 23 साल के युवक समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। सभी मौतें रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में ही हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई जांच में 436 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिले में संक्रमित होने के बाद मरने वालों की संख्या बढक़र 183 हो गई है। 3953 एक्टिव केस में 2484 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के कल्लू का पुरवा निवासी 23 वर्षीय रिंकू को संक्रमित होने के बाद रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके अलावा मलिकमऊ, हरचंदपुर, सैदपुर और मोहम्मदामऊ के रहने वाले भी एक-एक संक्रमितों की मौत हो गई है। शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
गुरुवार को जिले में 2939 लोगों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर कोरोना की जांच की, जिसमें 436 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 3953 हो गई। इसमें 2484 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।

लोग बेलगाम, बिना मास्क के बाजार में घूम रहे
जिले के लोगों की स्वयं अपनी और अपनों की भी फिक्र नहीं है। कोरोना का कहर रोजाना तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोग हैं कि मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को भी बाजार में खुलेआम लोग घमते देखे गए। तमाम लोग तो बिना मास्क के ही भीड़ में नजर आए। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं किया। यहां तक कि अस्पताल चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर तो सोशल डिस्टेसिंग तार-तार दिखी। दवा की दुकानों पर भी लोगों की लाइनें लगी रहीं। कहीं भी कोरोना सुरक्षा के बंदोबस्त देखने को नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed