{"_id":"6081abec8ebc3eb92134d969","slug":"corona-raibaraily-news-lko57526383","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज में 83 लोगों की जांच में आठ कोरोना संक्रमित पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज में 83 लोगों की जांच में आठ कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही कोविड 19 की जांच में बृहस्पतिवार को कुल 83 लोगों की जांच की गई। जिसमें आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दो को एल टू अस्पताल भेजा गया है। अन्य को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि अस्पताल की टीम ने 60 एंटीजन टेस्ट किए जिसमें आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें लक्षण वाले दो मरीजों को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना परिसर में स्थित कोविड एल टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, शेष को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें अलावा 23 लोगों की आरटी/पीसीआर जांच की गई है। जिनकी रिपोर्ट बाद में आएगी।
रेल कोच कारखाने से लिए गए 182 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना अस्पताल के 182 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर डीएम के आदेश से कारखाना प्रशासन ने सीएमओ रायबरेली को सौंपे हैं। इस जानकारी की कारखाने के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीके दुबे ने पुुष्टि की है। इनसे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को कम करने में सहायता मिलेगी।