फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से बचाने को आया 2500 लीटर सोडियम हाइड्रो क्लोराइड

Wed, 21 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। शहरवासियों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए ढाई हजार लीटर सोडियम हाइड्रो क्लोराइड आ गया है। इससे अब शहर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य और हो सकेगा। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

हर दिन लोग जान गंवा रहे हैं। हाल ये है कि सरकारी अस्पतालों में रोगियों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। बेड न मिलने से रोगियों को परेशानी हो रही है। शहरवासियों को कोरोना से बचाने के लिए नगर पालिका की ओर से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। सैनिटाइजेशन कराने के लिए सोडियम हाइड्रो क्लोराइड मंगाया गया है।
विज्ञापन

ईओ बालुमुुकुंद मिश्रा ने बताया कि शहर में सैनिटाइजेशन कराने के लिए 2500 लीटर सोडियम हाइड्रो क्लोराइड आ गया है। इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूना भी मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल, कैनाल रोड, सुपर मार्केट आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। शहर को साफ सुथरा बनाने और सैनिटाइजेशन कार्य में 400 सफाई कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। सफाई कर्मियों के कार्य की हर दिन मॉनीटरिंग भी कराई जा रही है, ताकि इस कार्य में किसी तरह लापरवाही न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed