{"_id":"608057998ebc3ebd0a68f4a1","slug":"corona-raibaraily-news-lko575172798","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज कहर बरपा रहा कोरोना, खंड शिक्षा अधिकारी समेत छह की मौत, 400 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज कहर बरपा रहा कोरोना, खंड शिक्षा अधिकारी समेत छह की मौत, 400 हुए संक्रमित
विज्ञापन
इंदिरा नगर में बच्ची का सैंपल लेता स्वास्थकर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहीं अनुराधा मौर्या समेत छह लोगों की कोरोना से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। वे लखनऊ की रहने वाली थीं और करीब आठ साल से जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में काम कर रहीं थीं।
कोरोना से जान गंवाने वालों में तीन लोग शहर के रहने वाले थे। बुधवार में जिले में 400 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के लगभग सभी मोहल्लों में संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। जिले में संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3522 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) अनुराधा मौर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मंगलवार रात बीईओ की मौत हो गई। बीईओ लखनऊ की रहने वाली थीं। इसके अलावा रेलकोच के एल-2 अस्पताल में पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसमें शहर के रतापुर, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, कठघर और सलोन क्षेत्र के पनाहनगर का एक-एक मरीज शामिल है।
जिले में बुधवार को 2209 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इसमें 400 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में कुल एक्टिव 3522 मरीजों में 2276 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
शहर के इंदिरा नगर, सत्य नगर, राना नगर, राजकीय कॉलोनी, रतापुर, गोराबाजार, आईटीआई कॉलोनी, निराला नगर, खाली सहाट, कहारो का अड्डा, जहानाबाद, सोनिया नगर, नेहरू नगर सहित शहर के सभी मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में कोरोना जांच में महिला संक्रमित मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बतद्मया कि 20 लोगों की जांच में महिला संक्रमित मिली है। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में बुधवार को हुई जांच में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार, 296 स्वस्थ हुए
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई। बुधवार को संक्रमित मिले 400 मरीजों को जोड़ने के बाद यह संख्या 10,217 हो गई है। कई दिनों बाद सबसे अधिक 296 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 6522 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं।