फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना के चलते बेपटरी हुआ उद्योग, मजदूरों को सताने लगी भूख

Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना न सिर्फ लोगों की जिंदगी छीन रहा है, बल्कि उद्योग-धंधे को भी बेपटरी कर चौपट कर रहा है। मजदूरी करके अपने परिवार का पोषण करने वाले श्रमिकों में कोरोना को लेकर इस हद तक दहशत और भय व्याप्त होने लगा है कि वह फैक्ट्री जाने से ही कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते जिले में 40 फीसदी उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट होने की कगार पर आने लगे हैं। संचालन से जुड़े लोगों ने आशंका जतायी है कि आने वाले समय में कोरोना की रफ्तार कुछ इसी तरह रही तो स्थिति और खराब हो जाएगी। फैक्टरी और उद्योग संचालक भी कोरोना के कहर से बेहाल हैं। उनको भी इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य प्रभावित
व्यापारी नेता पंकज मुरारका खाद्यान्न का कारोबार करते हैं। पंकज कहते हैं कि एक साल बाद धंधा जब कुछ पटरी पर आने लगा तो फिर कोरोना ने कहर बरपा दिया। दहशत के चलते मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से खाद्यान्न के लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य प्रभावित हो गया है। बाहर न तो माल जा पा रहा और न ही बाहर से माल आ पा रहा है। हालात यही रहे तो धंधा पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।
न थमा कोरोना तो स्थिति होगी खराब
मिल एरिया थाने के पास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में कोरोना को लेकर हाहाकार है। उद्योग धंधे प्रभावित हैं। लकड़ी का व्यवसाय करने वाले व्यापारी धर्मेद्र सोनकर कहते हैं कि कोरोना की वजह से 40 फीसदी धंधा चौपट हो गया है। श्रमिक काम पर आने से कतराने लगे हैं। किसी तरह धंधा पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कोरोना नहीं थमा तो स्थिति और बेहद खराब हो जाएगी।
40 फीसदी कामकाज प्रभावित
बछरावां में सीमेंट फैक्टरी का संचालित करा रहे रशिक आनंद गुप्ता कहते हैं कि कोरोना की वजह से फैक्टरी में 40 फीसदी कार्य प्रभावित हो गया है। दिक्कत इस बात की है कि श्रमिकों में कोरोना को लेकर भय और दहशत है। इस वजह से वह डर के मारे काम पर नहीं आ रहे हैं। हालांकि फैक्टरी में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत ही कार्य कराया जा रहा है। जिस तरह कोरोना अपना रूप दिखा रहा है, उससे आगे और धंधा चौपट होने के आसार दिख रहे हैं।

खरीदारी कौन करे, जान बचा रहे लोग
वाहनों का व्यवसाय करने वाले विजय रस्तोगी कहते हैं कि कोरोना की वजह से स्थिति फिर खराब हो गई है। कोरोना की दहशत के चलते स्टाफ कम हो गया है। लोग अपनी जान बचाने को संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में वाहनों की खरीदारी ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed