{"_id":"607f12e18ebc3ed1d33b0c59","slug":"corona-raibaraily-news-lko575022439","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक के एलटी, शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत, 371 कोरोना संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक के एलटी, शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत, 371 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन और राही ब्लॉक के झकरासी स्कूल के शिक्षक समेत पांच लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
शिक्षक ने घर और एलटी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। तीन अन्य मरीजों की रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। मंगलवार को जिले में 371 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन रहे एसके सिंह की कई दिनों से तबियत खराब थी। मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। कुछ देर बाद इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर के इंदिरा नगर के रहने वाले व राही ब्लॉक के झकरासी स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। बताते हैं कि संक्रमित होने के बाद शिक्षक को होम आइसोलेट किया गया था। इसके अलावा शहर के आईटीआई कॉलोनी, नेहरू नगर और जहानाबाद के रहने वाले तीन मरीजों ने इलाज के दौरान रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिले में 2,213 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 371 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मंगलवार को 3,423 एक्टिव केस हो गए हैं। इसमें 1961 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक संक्रमित 9,817 मरीजों में 6,226 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
महराजगंज में दो दिनों में छह मौतों से हड़कंप
महराजगंज। क्षेत्र में दो दिनों में छह लोगों की अस्वाभाविक मौतों से हड़कंप मच गया है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। सोमवार को कस्बा महराजगंज के रायबरेली रोड के रहने वाले ज्योतिषाचार्य एवं पौराणिक कर्मकांड के ज्ञाता कृष्ण मिश्र की अस्वाभाविक मौत हो गई। मंगलवार को ही उनके बड़े भाई श्याम मिश्र की मौत हो गई।
नवोदय चौराहे पर किराना व्यापारी मुन्ना जायसवाल के पुत्र मनीष (24) की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोस के ही पूरे मचाल मजरे सारीपुर में चंद्रमोहन की पत्नी (30) ने दम तोड़ दिया।
कुसुड़ी सागरपुर निवासी पद्मादेवी तिवारी, अटरा निवासी जुगनू मियां की भी मौत हो गई। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीएचसी में मंगलवार को 22 लोगों की जांच की गई, जिसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें पूरे कहारन मजरे हलोर, बावन बुजुर्ग बल्ला, कुसुड़ी सागरपुर, जनई, डिंडोली गांव के लोग शामिल हैं। ब्लॉक प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि सभी को होम आइसोलेशन किया गया है।
लखनऊ में महिला ने दम तोड़ा, पांच संक्रमित
बछरावां/डीह। कस्बे के शिवगढ़ रोड निवासी शैल कुमारी की लखनऊ में इलाज के दौरान अस्वाभाविक मौत हो गई। पिछले छह दिनों से महिला बीमार थी। उधर, मंगलवार को डीह सीएचसी में 23 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि एक मरीजों को एल-2 भेजा गया है। अन्य चार मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
प्रभारी एडीओ की मौत के बाद भी ब्लॉक में सैनिटाइजेशन नहीं
जगतपुर। कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रभारी एडीओ की मौत के बाद भी मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय का सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप है। मंगलवार को जांच में चार और लोग संक्रमित पाए गए। ब्लॉक कार्यालय के अब तक कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारी कार्यालय आने से कतरा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा।