फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

1459 को लगे टीके, सीनियर सिटीजनों से दूर भागेगा कोरोना

Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
CORONA
कोरोना टीका लगाने के बाद प्रमाणपत्र के साथ लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। वृद्धजनों में सोमवार को टीकाकरण की औपचारिक शुरुआत होने के बाद गुरुवार को वृहद स्तर पर टीकाकरण शुरू हुआ। दिनभर में 1459 वृद्धजनों ने टीके लगवाकर कोरोना को भागने के लिए मजबूर कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों मेंटीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में जोश कम देखने को मिला, लेकिन शहरी क्षेत्र में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार से वृहद स्तर पर 60 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजनों में कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया। जिला अस्पताल के साथ ही एम्स और सभी सीएचसी में टीकाकरण सेंटर बनाए गए।
विज्ञापन

पहले दिन 4900 वृद्धजनों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। शाम तक 1459 लोगों ने टीका लगवाया। कुल लक्ष्य का 29.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सबसे अधिक जिला अस्पताल में 393 वृद्धजनों ने पहुंचकर टीका लगवाया। इसके अलावा जिला अस्पताल के कर्मचारी नीरज मौर्या व अन्य लोगों ने कोरोना की बूस्टर डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल न चलने पर बिना रजिस्ट्रेशन के लगेगा टीका
सीनियर सिटीजन की सुविधा के लिए बिना रजस्ट्रेशन के ही कोरोना का टीका लगाने के आदेश दिए गए हैं। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि टीकाकरण सेंटरों पर नेटवर्क न होने पर पोर्टल के काम न करने की दशा में बिना रजिस्ट्रेशन के ही वृद्घजनों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। हालांकि वृद्घजनों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पेंशन पासबुक, एनपीआर स्मार्ट कार्ड या निर्वाचन पहचान पत्र की फोटोकॉपी देनी होगी। टीका लगने के बाद रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
कहां कितने सीनियर सिटीजन ने लगवाए टीके
अस्पताल टीकाकरण
अमावां 36
बछरावां 33
बेलाभेला 60
एम्स 68
डीह 17
डलमऊ 119
हरचंदपुर 05
गौरा 25
जगतपुर 33
जतुआ-टप्पा 99
खीरों 91
लालगंज 135
महराजगंज 44
नसीराबाद 39
सलोन 65
सरेनी 65
शिवगढ़ 47
ऊंचाहार 87
जिला अस्पताल 393
कुल 1459
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed