{"_id":"602eac828ebc3ee93c6a50df","slug":"corona-raibaraily-news-lko5655399144","type":"story","status":"publish","title_hn":"1743 कोरोना फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1743 कोरोना फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना के फ्रंटलाइन वर्करों का गुरुवार को कोविड-19 टीका लगवाने का जोश नहीं दिखा। लक्ष्य के सापेक्ष 1,743 फ्रंटवर्करों ने कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को 3,387 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 1743 फ्रंटलाइन वर्करों ने कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में यातायात प्रभारी रेखा सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाने में रुचि दिखाई।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी में कोरोना फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगवाया गया। कोतवाल शरद कुमार, दरोगा प्रमोद कुमार, जमुना प्रसाद तिवारी के अलावा प्रदीप कुमार चौधरी, सनोज कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. राधाकृष्णन, डॉ. रिजवान, डॉ.प्रवेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ.भावेश यादव, डॉ.पीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी में पुलिस कर्मियों के साथ विकास व पंचायत विभाग के कर्मचारियों का कोविड-19 का टीकाकरण लगाया गया। पीआरवी कांस्टेबल विजय पाल सिंह को सबसे पहले टीका लगाया गया। सीएचसी खीरों स्थित दो बूथों में टीकाकरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। एक बूथ पर 87 में से 45 लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरे बूथ में 80 लोगों का टीकाकरण होना था, जिसमें 10 अतिरिक्त लोगों सहित कुल 90 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई।