फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona positive student from Delhi

दिल्ली से आई छात्रा को कोरोना

Sat, 06 Jun 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona positive student from Delhi
रायबरेली। दिल्ली में पढ़ाई कर रही शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले की रहने वाली छात्रा में कोरोना की पुष्टि हो गई है। एसजीपीजीआई लखनऊ से शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रा को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

उसकी मां और भाई को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। छात्रा ने दिल्ली से लौटने के बाद 01 जून को जिला अस्पताल पहुंचकर जांच के लिए सैंपल दिया था। कोरोना की पुष्टि के बाद इंदिरा नगर के रास्तों को बैरिकेडिंग करके सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है। आने-जाने वाले लोगों की जांच भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इंदिरा नगर मोहल्ले का एक केस कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीजीआई लखनऊ से शुक्रवार को आई 89 रिपोर्ट में 88 निगेटिव हैं। ये सभी लोग कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे, जिसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसमें ज्यादातर लोग सैंपल देने के बाद घर ही ही रुके थे।
जो लोग क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है। संक्रमित छात्रा को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी मां और भाई को भी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
वहीं कोरोना का कहर भले ही अभी थमा नहीं है, लेकिन शहर स्थित मैटरनिटी विंग में मनमानी शुरू हो गई है। अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। बिना मास्क लगाए ही महिलाएं गेट पर इकट्ठा हो रही हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।

इसके अलावा जिला पुरुष अस्पताल में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि मरीजों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूर किया। धीरे-धीरे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed