फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona investigation necessary in OPD, every department will treat 60 patients

ओपीडी में कोरोना जांच जरूरी, हर विभाग 60 मरीजों का करेंगे इलाज

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation necessary in OPD, every department will treat 60 patients
रायबरेली। एम्स में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद सामान्य ओपीडी में एहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं। गुरुवार से ओपीडी में आने वालों को कोरोना की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या फिर दोनों टीके लगवाने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

एम्स के सभी विभागों में 20 पुराने और 40 नए मरीजों को ही ओपीडी में शामिल होने का मौका मिलेगा। मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओपीडी की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
बताया कि सभी विभाग हर रोज पुराने 20-20 मरीजों को चिकित्सीय सलाह देंगे। इसके अलावा हर विभाग में रोजाना 40 नए मरीज ओपीडी में शामिल हो सकते हैं।
कोरोना की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट या टीके की दोनों डोज लगने का प्रमाणपत्र देने के बाद ही ओपीडी में प्रवेश मिल सकेगा। साथ ही बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश न देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे ऑनलाइन ओपीडी में लें चिकित्सीय सलाह
एम्स के रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि एम्स की वेबसाइट पर सभी विभागों के डॉक्टरों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं।
डॉक्टरों के मोबाइल नंबर पर बात करके या व्हाट्सएप पर मैसेज करके घर बैठे चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है। घर से बाहर न निकलने से कोरोना से खुद के बचा सकते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक ऑनलाइन ओपीडी का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed