{"_id":"570008674f1c1bbf75f0032e","slug":"copies-of-the-notes-in-the-shower-of-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की कॉपियों में नोटों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की कॉपियों में नोटों की बौछार
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार काे यूपी बाेर्ड की उत्तर पुस्तिकाआें के मूल्यांकन में निकले 100 रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय की कॉपियों में नोटों की बौछार हो रही है। 50 व 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। शनिवार को कई परीक्षकों की कॉपियों में तो सौ-सौ के दो से तीन नोट तक निकले।
रुपये निकलने पर परीक्षकों के चेहरे खिल रहे हैं। रुपयों को पड़ोस में बैठे परीक्षकों से छुपाकर चुपके से जेब में रख रहे हैं। जानकारी होने पर उसे नाश्ते में खर्चा करना पड़ता है। शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में इंटरमीडिएट और एमजीआईसी व एनआईसी में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है।
इंटरमीडिएट की कॉपियों में 50 व 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। 10 के नोटों की संख्या काफी अधिक है। परीक्षकों का कहना है कि कॉपियों मेें पास होने तक के सवाल हल होने के बाद भी रुपये निकल रहे हैं। परीक्षार्थी अधिक से अधिक नंबर के लिए यह नोट लगा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि जीआईसी व जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों में नोट अधिक मिल रहे हैं। इंटरमीडिएट की गणित विषय की एक कॉपी में लिखा था कि-कॉपी चेक करने वाले गुरुजी आपसे निवेदन है कि आप मुझे पास कर दिजीएगा अगर आप मुझे पास कर देगे तो मैं आपको दुआ दूंगा कि आप की फैमिली हमेशा खुशी रहेगी।
अगर आप मुझे फेल कर दोगे तो आपको मैं बददुआ दूंगी। आपकी फैमली हमेशा परेशान रहेगी और हमेशा बीमार रहेगी हमेशा दुखों में पडे़ रहेंगे धन्यवाद....। परीक्षक यह अनुरोध देखकर आश्चर्यचकित हो गया। हालांकि परीक्षार्थी को पास करके बददुआ से बच गया।
इसी तरह अन्य तमाम तरह के अनुरोध कॉपियों में मिल रहे हैं जो परीक्षकों को नंबर देने के लिए विवश कर रहे हैं। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र के कक्षों में बिजली होने के बाद ही गर्मी लगने पर परीक्षकों ने बरामदे में बैठक कॉपियां जांची। परीक्षकों ने बताया कि कमरे में दिक्कतें हो रही हैं, इसीलिए बरामदे में बैठकर कॉपियां जांची जा रही है।