{"_id":"68b73ce45d19fa764a043115","slug":"control-room-opened-in-collectorate-for-fertilizer-distribution-raebareli-news-c-101-1-slko1033-140131-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खाद वितरण के लिए कलेक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खाद वितरण के लिए कलेक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम
Wed, 03 Sep 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में किसानों को समय से निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 0535-2204086 पर किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसका प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सचिन यादव को नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम सुबह आठ से रात आठ बजे तक रोजाना काम करेगा।
डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि किसानों तक खाद पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। खाद मिलने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। यह कंट्रोल रूम दो पालियों में संचालित होगा। सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक और अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक शिकायतों को सुना जाएगा। कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहकर दूरभाष पर आने वाली समस्या व शिकायत सुनेंगे। शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करके उनका निस्तारण कराएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में प्राविधिक सहायक वीरेंद्र कुमार सारस्वत व अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील प्रभारी सदर श्याम प्रकाश की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी पाली में प्राविधिक सहायक धीरज यादव व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमावां राजन सिंह को नियुक्त किया गया है। कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचकर कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।