फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress opened a front against the Centre

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 05 Nov 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
कहा कि मोदी सरकार देश के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। महंगाई से आम जनता को दो वक्त की रोजी-रोटी नहीं मिल रही है। इसको लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में एकत्र हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने तिलक भवन से जुलूस निकालकर शहीद चौक पर धरना दिया।

कांग्रेसियों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां थी। इसमें ‘ये देखो मोदी का खेल, खा गए दाल पी गए तेल’, ‘जो दाल रोटी दे न सके, वो सरकर निकम्मी है, और जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है’ आदि नारे लिखे थे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार विकास के मामले में पिछड़ गई है। आम जनता से त्रस्त है। देश का माहौल खराब किया जा रहा है, जिस पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि देश के भाईचारे को बिगाड़ा जा रहा है। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, अशोक सिंह, शिवगणेश लोधी, राजाराम त्यागी, सुनील श्रीवास्तव ने भी अपनी बात कही।


कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी। धरने के बाद कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed