Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress leader's daughter stranded in Tehran

Raebareli News: कांग्रेस नेता की बेटी तेहरान में फंसी

Mon, 02 Mar 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's daughter stranded in Tehran
ऊंचाहार। कस्बे के कांग्रेस नेता डॉ. अजहर नकवी की बेटी नाबिया नकवी तेहरान में फंसी हुई हैं। अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले के कारण उनकी वतन वापसी नहीं हो पा रही है। नाबिया तेहरान यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वह इस समय तेहरान में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन


डॉ. अजहर ने बताया कि बेटी से बमुश्किल ही बात हो पा रही है। 28 फरवरी की शाम और एक मार्च की सुबह उनसे संपर्क हो पाया था। उनकी यूनिवर्सिटी पर भी हमला हुआ था। एक मार्च को उनकी बेटी नाबिया तेहरान से 100 किलोमीटर दूर अपने एक परिचित के घर पहुंची हैं। वहीं, ओमान में मौजूद उनके बेटे जहां नकवी ने शाम को फोन पर नाबिया के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


तेहरान में मौजूदा हालात बहुत खराब हैं। जहां नकवी भी नाबिया से संपर्क करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हमलों के चलते नाबिया बाहर नहीं निकल पाईं। अभी तक उनकी वतन वापसी का कोई निश्चित रास्ता नजर नहीं आ रहा है। रह-रहकर धमाकों की आवाजें सुनाई पड़ रही हैं। परिवार नाबिया की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में मुश्किल तीन मिनट हुई बात
नाबिया का अपने परिवार से दो दिन में बमुश्किल तीन मिनट बात हुई है। नाबिया के मुताबिक तेहरान में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। बीच-बीच में नेटवर्क आने पर वह बात करती हैं। तेहरान की हालत सबसे अधिक खराब है। इसी तरह इफ्तहान, तबरीज, कौम, करज, केर्मानशाह, खुर्रमाबाद में भी बमबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed