फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress and SP candidate filled the form from Salon

सलोन से कांग्रेस व सपा उम्मीदवार ने भरा पर्चा

Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP candidate filled the form from Salon
रायबरेली। पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सलोन विधानसभा क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन सोमवार को कांग्रेस और सपा उम्मीदवार ने पर्चा जमा किया। अब तक छह लोगों के नामांकन हो चुके हैं। आठ फरवरी को नामांकनपत्र जमा करने का आखिरी दिन है। नौ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

सपा उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में बने नामांकन कक्ष में सारी औपचारिकताएं पूरी कराई। इसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन कुमार पर्चा जमा करने के लिए पहुंचे। सोमवार को सिर्फ दो पर्चे ही जमा हुए। इससे पहले शनिवार को भाजपा और बसपा उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। सलोन विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर आशाराम वर्मा ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस व सपा उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। आठ फरवरी को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

दोनों उम्मीदवारों पर हैं दो-दो मुकदमे
सलोन विधानसभा सीट से पर्चा भरने वाले कांग्रेस व सपा के उम्मीदवारों पर दो-दो मुकदमे हैं। सलोन क्षेत्र के पारी निवासी कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन कुमार की हैसियत 1.31 करोड़ रुपये हैं। पति-पत्नी ने पांच साल में 44 लाख की आयकर जमा किया है। 47.67 लाख चल और 84 लाख की अचल संपत्ति है। एमए पास अर्जुन के खिलाफ सलोन कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। शहर के आनंदनगर निवासी सपा उम्मीदवार सुरेश चौधरी की हैसियत 1.99 करोड़ हैं। 99 लाख चल और एक करोड़ अचल संपत्ति है। सुरेश के खिलाफ सलोन और हापुड़ में एक-एक मुकदमा दर्ज है। इंटर पास होने के बाद से सुरेश व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed