फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Commits suicide

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Commits suicide
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि जब वह ट्रैक पर कूदा तो स्टेशन की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी।
विज्ञापन

इस वजह से चपेट में आने से पहले उसे आसपास के लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पूरे कोईली मजरे सराय दिलावर निवासी नरेंद्र बहादुर की सास बेटी को लेने आई थी। नरेंद्र पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था, लेकिन पत्नी जिद पर अड़ी थी।
काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पत्नी अपनी मां के साथ मायके जाने लगी। इससे क्षुब्ध नरेंद्र आत्महत्या के इरादे से डलमऊ रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान प्रयागराज से कानपुर जाने वाली ट्रेन आ रही थी।
विज्ञापन

वह दौड़कर आया और रेलवे ट्रैक पर कूद गया। गनीमत रही कि स्टेशन की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी। जब तक ट्रेन उसके पास पहुंचती, तब तक लोगों ने उसे पकड़ कर बचा लिया। मुराईबाग चौकी प्रभारी मान सिंह यादव ने बताया कि युवक पत्नी के मायके जाने से नाराज था। इसी वजह से आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed