फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Collision between trucks and Scorpio, nine people of same family died

ट्रक व स्कार्पियों में भिड़ंत, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

Sat, 06 Jun 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Collision between trucks and Scorpio, nine people of same family died
रायबरेली। रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियो जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो पर सवार नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सीएचसी ऊंचाहार से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि शवों को स्कार्पियो काटकर बाहर निकाला जा सका। मरने वालों में तीन महिलाएं, एक मासूम बच्चा, एक नौ साल की बच्ची और चार पुुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी मृतकों के शवों का प्रतापगढ़ जिले में पोस्टमार्टम कराया गया। यह हादसा लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। प्रतापगढ़ जनपद का कुछ हिस्सा रायबरेली जनपद में आता है। हादसा इसी स्थान पर वाजिदपुर गाँव के सामने हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से एक परिवार के लोग स्कार्पियो से अपने घर बिहार प्रांत के भोजपुर जनपद जा रहे थे। बताते हैं कि इनके घर में एक समारोह था, जिसमें भाग लेने के लिए यह लोग किराए के वाहन से रवाना हुए थे। वाजिदपुर गाँव के पास स्कार्पियो की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाका की आवाज सुन आसपास के गाँव के लोगों को नींद टूट गई। जब लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो वहाँ का दृश्य हृदयविदारक था। स्कार्पियो में 10 लोग सेवार थे। यह सभी गंभीर रूप से घायल थे और वाहन में फंसे थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर के द्वारा स्कार्पियो काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। छह गंभीर घायलों को ऊंचाहार सीएचसी ले जाया गया। जहां पाँच और लोगों ने दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन यहां नहीं पहुंच पाए थे।
इससे मृतकों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो पाई। ऊंचाहार कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर यह हादसा हुआ है। इसमें नौ लोगों की मौत हुई है।
जनपद की सीमा पर हुए हादसे में नौ लोगों की मौत ने सबका दिल दहला दिया। हादसे के पीछे नींद की एक झपकी को कारण बताया जा रहा है। राजस्थान से स्कार्पियो में सवार होकर चले लोग गुरुवार पूरे दिन और पूरी रात सफर करते रहे।

थकावट और रात भर जागने के कारण सुबह चालक को झपकी आ गई। उसके बाद एक पल में सारा नजारा बदल गया। राजमार्ग पर तेजी से दौड़ रही स्कार्पियो एक पल में चकनाचूर हो गई और उसके मुसाफिर काल के मुंह में समा गए। आसपास के लोगों के अनुसार स्कापियो और ट्रक दोनों की गति काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed