{"_id":"691cc737ad541f90bd0a3cbe","slug":"cmo-got-angry-over-the-mess-raebareli-news-c-315-1-brb1001-152175-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंदगी पर नाराज हुए सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंदगी पर नाराज हुए सीएमओ
Wed, 19 Nov 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कोटवासड़क। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट का औचक निरीक्षण मंगलवार की दोपहर तीन बजे सीएमओ डॉ. अवधेश प्रसाद ने किया। परिसर में गंदगी देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ ने चिकित्सकों को बाहर से दवाएं न लिखने की हिदायत दी। कहा कि बाहर से दवाई लिखने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ओपीडी, ऑपरेशन थियटर, दवा काउंटर की स्थिति भी देखी। इस मौके पर डॉ. रमेश कुमार, अनुराग पाठक, नवीन मिश्रा साथ रहे।
विज्ञापन