{"_id":"05346f3601037e7991c76ec3ee9575de","slug":"classes-and-office-is-running-in-laboratary-of-urmila-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिला कॉलेज की प्रयोगशाला में चल रहीं कक्षाएं व दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्मिला कॉलेज की प्रयोगशाला में चल रहीं कक्षाएं व दफ्तर
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड स्थित उर्मिला इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह डीआईओएस ने छापा मारा तो माध्यमिक शिक्षा की कलई खुल गई। डीआईओएस ने पाया कि एक प्रयोगशाला में कक्षा और दूसरे में कार्यालय संचालित है।
प्रधानाचार्य के कक्ष में गंदगी का अंबार है और प्रिंसिपल व टीचर डायरी भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह की तमाम खामियां मिलने के बाद डीआईओएस ने स्कूल की मान्यता निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
डीआईओएस विनय मोहन सुबह साढ़े नौ बजे उर्मिला इंटर कॉलेज पहुंचे। प्रधानाचार्य कक्षा गंदा मिला। टेबल पर टाइम टेबल और प्रिंसिपल डायरी नहीं मिली। बाथरूम गंदे मिले और स्कूल का कोड भी अंकित नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रयोगशाला को चेक किया तो सभी उपकरण अलमारियों में बंद मिले। डेस्क भी प्रयोगशाला में नहीं लगाए गए थे। एक प्रयोगशाला को बच्चों के शिक्षण के लिए कक्षा बनाया गया था। दूसरे में कार्यालय संचालित मिला।
तमाम खामियां मिलने पर डीआईओएस का पारा चढ़ गया। डीआईओएस विनय मोहन ने बताया कि प्रयोगशाला में कक्षाएं और कार्यालय संचालित पाया गया है। बाथरूम से लेकर अन्य स्थानों पर गंदगी का अंबार मिला।
इसलिए स्कूल की मान्यता निरस्त करने के संबंध में प्रधानाचार्य लल्लूराम चौधरी को नोटिस दिया जा रहा है।