फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Clashes and scuffles between BJP workers and police

Raebareli News: भाजपाइयों व पुलिस में नोकझोंक, धक्कामुक्की

Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Clashes and scuffles between BJP workers and police
साधन सहकारी समिति नसीराबाद में बृहस्पतिवार को खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़।
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपाइयों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। भाजपाइयों के आक्रोश के चलते पुलिस असहाय नजर आई। आधे घंटे तक अफरातफरी रही। बाद में भाजपाई लौट गए।
विज्ञापन


बिहार में राहुल गांधी की यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। इससे भाजपाइयों में नाराजगी है। दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह की अगुवाई में राहुल का पुतला फूंकने को लेकर भाजपाई डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सदर अमित सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भाजपाइयों से राहुल का पुतला छीनने लगे। इससे भाजपाई आक्रोशित हो गए। सीओ सदर समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक और धक्कामुक्की होने लगी। करीब आधे घंटे तक तकरार होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भाजपाइयों से पुतला छीनने में बेबस नजर आए। भाजपाइयों और पुलिस के आमने-सामने आने से डिग्री कॉलेज चौराहे पर आवागमन बाधित होने से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने बताया कि प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है। पुलिस तो बताएगी ही कि पुतला नहीं फूंक पाए। पुलिस के पहुंचने के बाद भी हम सबने मिलकर पुतला फूंका है।



पुतला छीन लिया गया : सीओ
सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज चौराहे पर कुछ लोगों के पुतला फूंकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया गया। पुतला फूंक नहीं पाए। विरोध प्रदर्शन के बाद लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed