फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   civic

गाड़ियों के हाइड्रोलिक खराब, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना पटरी से उतरी

Sun, 18 Jul 2021 07:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
civic
रायबरेली। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शुरू की गई डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना पटरी से उतर गई है। छह गाड़ियों का हाइड्रोलिक (गाड़ी में लगा कूड़ा उठाने वाला यंत्र) खराब हो गया।
विज्ञापन

इससे वार्डों में कूड़ा उठान का काम करीब एक हफ्ते से ठप हो गया। मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। बारिश में दिक्कत बढ़ गई है। नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में करीब ढाई लाख आबादी रहती है। यहां के वार्डों को साफ-सुथरा बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की गई थी। प्रगति पर्यावरण संरक्षण संस्थान को यह जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों का कूड़ा उठाकर कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाने के लिए 15 गाड़ियां लगाई गईं हैं। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 38 सफाई निरीक्षक भी तैनात किए गए हैं।
बावजूद इसके यह योजना सफल होती नजर नहीं आ रही है। करीब पांच दिन से छह गाड़ियों का हाइड्रोलिक खराब होने से दक्षिणी जहानाबाद, जहानाबाद, आनंद नगर, प्रगतिपुरम, इंदिरा नगर, कल्लू का पुरवा समेत 15 मोहल्लों में कूड़ा उठान का काम प्रभावित है। इससे इन वार्डों में गंदगी पसरी है।
घर-घर जाकर उठाया जाता है कूड़ा
योजना का मकसद है कि घर-घर जाकर कूड़ा उठाकर उसे कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाया जाए। नागरिकों को कूड़ा फेंकने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। गंदगी न पसरे। वार्ड साफ सुथरा रहे। इसके लिए एक घर से प्रति माह 50 रुपये, जबकि होटल और प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों से प्रति माह 2500 रुपये वसूले जा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से संस्था को वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बावजूद इसके यह योजना सफल होती नजर नहीं आ रही है।
दो दिन से छह गाड़ियों का हाइड्रोलिक खराब हो गया था। इस वजह से कूड़ा उठान का कार्य प्रभावित हो गया था। चूंकि हाइड्रोलिक ठीक करने वाले मिस्त्री यहां नहीं मिलते हैं। इसलिए दिक्कत आ रही है। फिलहाल हाइड्रोलिक ठीक करा दिया गया है। सोमवार से सुचारु रूप से कूड़ा उठान का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
राजेंद्र, मैनेजर, प्रगति पर्यावरण संरक्षण संस्थान
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के जरिए शहर को साफ सुथरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले की अपेक्षा साफ-सफाई के मामले में सुधार आया है। जो कमियां हैं, उसे भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

अरुन रावत, अध्यक्ष, प्रगति पर्यावरण संरक्षण संस्थान
अभी जल्द ही नगर पालिका कार्यालय का कार्यभार संभाला है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की समीक्षा की जाएगी। जो कमियां हैं, उसे दूर कराया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ.आशीष कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed