{"_id":"602ea61a8ebc3ee9061a1ed3","slug":"civic-amenities-raibaraily-news-lko5655310118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 1030 पुलों और पुलियों की होगी मरम्मत, खर्च किए जाएंगे 16 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 1030 पुलों और पुलियों की होगी मरम्मत, खर्च किए जाएंगे 16 करोड़
विज्ञापन
रायबरेली। सिंचाई विभाग की नहरों और रजबहों पर बनी पुलिया बजट के अभाव में जर्जर हो गईं हैं। कहीं पर रेलिंग ध्वस्त है तो कहीं पर पुल की छत टूट गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए शासन से पुल और पुलियों की मरम्मत के लिए हरी झंडी मिल गई है।
21 फरवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल और पुलियों की मरम्मत कार्य का उद्घाटन करेंगे। सिंचाई विभाग ने 1030 पुलों को चिह्नित किया है। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिले में सिंचाई विभाग के 2100 करीब छोटे पुल और पुलिया हैं। इनमें से ज्यादातर जर्जर हैं। किसी की छत टूटी है तो कहीं पर पुल की रेलिंग ध्वस्त हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शासन ने ग्रामीणों की मुराद सुन ली और पुल पुलियों की मरम्मत कार्य के लिए हरी झंडी दे दी। सबसे ज्यादा पुल सिंचाई खंड दक्षिणी के अंतर्गत आने वाली नहरों पर हैं। इनकी मरम्मत होने से करीब 10 लाख लोगों को आने-जाने में सहूलित मिलेगी। माइनरों और रजबहों पर बनी खस्ताहाल पुलियों को चिह्नित करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री लखनऊ में इन कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
ग्रामीणों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
पुल और पुलियों की मरम्मत होने से सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण अंचलों के किसानों को होगा। क्योंकि यह पुल ग्रामीण क्षेत्रों में ही बने हैं। राही ब्लॉक क्षेत्र के सड़वा माइनर की पुलिया राजापुर गांव के पास टूट गई है। इससे चार पहिया वाहन नहीं निकल पाता है। इसी तरह बेलाभेला रजबहा पर बाबा का पुरवा गांव के पास बनी पुलिया की छत टूट गई है। इससे चार पहिया वाहन नहीं निकल पाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलियों की मरम्मत होने से किसान ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों तक आसानी से पहुंच जाएंगे।
आठ खंड कराएंगे अपने क्षेत्र की पुलों की मरम्मत
जिले में सिंचाई विभाग के आठ खंडों की नहरें हैं। इसमें रायबरेली खंड दक्षिणी, शारदा सहायक खंड 45, उन्नाव खंड शारदा सहायक नहर, लखनऊ खंड शारदा नहर, शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़, शारदा सहायक खंड 41 गौरीगंज अमेठी, सिंचाई खंड प्रतापगढ़, सिंचाई खंड उन्नाव है। इन सभी खंडों के अंतर्गत 1030 छोटे पुल व पुलिया जर्जर हैं। धन आवंटन होने के बाद यह अफसर अपने-अपने खंड के अंतर्गत आने वाली पुलिया व पुलों की मरम्मत कराएंगे।
जिले में 1130 पुल और पुलिया चिह्नित किए गए हैं। इसमें कहीं पर रेलिंग टूटी हैं तो कही पर छत डैमेज है। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री के हाथों लखनऊ में इन कार्यों का उद्घाटन होना है। बजट मिलने पर मरम्म्त का काम शुरू कराया जाएगा।
-हेमंत कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड दक्षिणी