{"_id":"61c8923707662310d712f67f","slug":"city-police-caught-illegal-arms-factory-raibaraily-news-lko61064432","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ते हुए एक तस्कर को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने निर्मित और अर्द्धनिर्मित शस्त्र बरामद किए हैं। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि शहर के रेती के पास अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही थी।
मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान नई बस्ती गुलाब रोड निवासी शानु शाकर को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से 12 बोर व 315 बोर के एक-एक तमंचे, तीन निर्मित तमंचे के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परिवार चलाने के लिए अवैध शस्त्र बनाकर उसकी बिक्री कर रहा था। सीओ ने बताया कि अवैध तमंचा बनाने में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है।