फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children engraved their expressions on paper

बच्चों ने कागज पर उकेरे अपने भाव, दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children engraved their expressions on paper
रायबरेली। महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और अमर उजाला की ओर से मंगलवार को मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई। जिले के तीन विद्यालयों में कराई गई इस प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

सभी छात्र-छात्राओं ने कागज पर रंगों के माध्यम से ऐसी-ऐसी आकृतियां उकेरीं, जिन्होंने बेहतरीन ढंग से स्वच्छता का संदेश देने का काम किया। बच्चों ने यह बताने की कोशिश की कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने शहर स्वच्छ, हम स्वस्थ विषय पर ड्राइंग बनाई। ड्राइंग के जरिए बच्चों ने अपने भावों को व्यक्त किया। एसजेएस पब्लिक स्कूल, न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर और चिन्मय विद्यालय में मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागी बच्चों ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा। ज्यादातर बच्चों ने ड्राइंग शीट पर महात्मा गांधी को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर हो या स्कूल, हर जगह हो साफ-सफाई
शहर में कचहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता में 30 बच्चे शामिल हुए। ज्यादातर बच्चों ने स्वच्छता को जरूरी बताया। किसी ने स्कूल और उसके आसपास साफ-सफाई करते हुए ड्राइंग बनाई तो किसी ने घर में और अपने आपसपास के माहौल को साफ-सुथरा बनाने का संदेश दिया।
शिक्षक आदित्य कुमार और मंजीत कौर की निगरानी में सभी बच्चों ने बेहतरीन ड्राइंग बनाने की कोशिश की। प्रधानाचार्य डा. बीना तिवारी एवं भवानी शंकर तिवारी ने सभी ड्राइंग का बारीकी से परीक्षण किया। प्रबंधक रमेश बहादुर सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि अमर उजाला के प्रयास से बच्चों को बेहतरीन आयोजन में भाग लेने का अवसर मिला।
कूड़ा-कचरी डस्टबिन में डालें, आवश्यक है सफाई
शहर में सेमरी कोठी स्थित न्यू स्टैडर्ड बालिका विद्या मंदिर में 40 छात्राओं ने मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ज्यादातर बच्चों में महात्मा गांधी को केंद्रित कर ड्राइंग बनाई। कई बच्चों ने साफ-सफाई के साथ कूड़ा-कचरा को डस्टबिन में डालते हुए चित्र बनाया। सूखा और गीला कूड़ा के लिए अलग-अलग डस्टबिन प्रयोग करने की सलाह दी। ऑक्सीजन की कमी दूर करने को पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया। ऐसा करके क्लीन सिटी ग्रीन सिटी की बात कही।
स्वच्छता अपनाने से गांवों के सुंदर परिवेश को भी दर्शाया गया। प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह ने हर एक ड्राइंग की तारीफ की। शिक्षक आदित्य मिश्र और सार्थक शुक्ला की निगरानी में हुई इस प्रतियोगिता में संध्या अग्रवाल, पूनम श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव ने सभी ड्राइंग का परीक्षण किया।
स्वच्छता अपनाएं, पृथ्वी को भी हरा-भरा बनाए
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित चिन्मय विद्यालय में हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति अपने भावों को रंगों के जरिए कागज पर उकेरा और उन्हें चित्रों का रूप दिया। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर ड्राइंग बनाई। किसी ने महात्मा गांधी के चित्र के साथ स्वच्छ भारत को प्रदर्शित किया तो किसी ने स्वच्छता के साथ ही पृथ्वी को हरा-भरा बनाने की बात कही।

कुछ बच्चों ने खुले में रखे खाद्य पदार्थों के खाने से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया। शहर को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा-कचरा को कूड़ेदान में डालने का संदेश दिया। अशोक कुमार ठाकुर, संगीत शर्मा एवं सुनीता यादव ड्राइंग का परीक्षण किया। प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बसंत कुमार मिश्रा ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed