फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children do not have a proper hand pump, the class in front of the BDO office

हैंडपंप ठीक न होने पर बच्चों ने बीडीओ दफ्तर के सामने लगाई क्लास

Fri, 14 Jul 2017 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 14 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Children do not have a proper hand pump, the class in front of the BDO office
डीह ब्लॉक के सादीपुर कोटवा स्कूल का हैंडपंप न बनने पर डीह ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन के साथ पढ़ाई करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक दफ्तर में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हैंडपंप ठीक न होने से गुस्साए स्कूली बच्चों ने क्लास लगा दी। बाकायदा हाथ में कापी-किताब लेकर पढ़ाई शुरू कर दी। यह देख ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए।
विज्ञापन


बच्चों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। एमडीएम नहीं बन पा रहा था। इससे दिक्कत हो रही है। बच्चों के आक्रोश का नतीजा रहा कि आनन-फानन में बीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल हैंडपंप को ठीक करा दिया। इस पर बच्चे लौट गए।
विज्ञापन


मामला डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सादीपुर कोटवा गांव का है। यहां पर 126 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब था। इसके कारण बच्चों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। एमडीएम नहीं बन पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत ब्लॉक के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजतन सुबह प्रधानाध्यापक बृजेंद्रशरण श्रीवास्तव की अगुवाई में 65 बच्चे बीडीओ कार्यालय पहुंच गए। सभी बच्चों ने वहीं पर खड़े होकर कॉपी-किताब खोल ली और पढ़ाई शुरू कर दी। यह देख बीडीओ अरुण सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद दंग रह गए।


बीडीओ व बीईओ ने बच्चों से बात की और उनकी समस्या जानी। कुछ देर बाद हैंडपंप ठीक करा दिया गया। इस पर बच्चे लौट गए। प्रधानाध्यापक का कहना है कि हैंडपंप ठीक न होने से पेयजल का संकट था। हैंडपंप ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed