{"_id":"691cd6593b59ca03480073c9","slug":"child-dies-in-car-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-145139-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार की टक्कर से बालक की मौत
Wed, 19 Nov 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सलोन। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर सोमवार की शाम कार की टक्कर से एक बालक घायल हो गया। एम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बालक साइकिल से बाजार जा रहा था।
पूरे चोपई मजरे ममुनी गांव निवासी राज (10) प्राथमिक विद्यालय ममुनी में कक्षा चार में पढ़ता था। सोमवार की शाम वह साइकिल से बसंतगंज बाजार जा रहा था। सलोन से ऊंचाहार की तरफ जा रही कार की साइकिल से टक्कर हो गई। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले सीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हालात में सुधार न होने पर एम्स लेकर गए। एम्स से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां उर्मिला समेत अन्य घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान देवेश शुक्ला ने बताया कि दो वर्ष पहले बीमारी से छात्र के पिता राजेंद्र कुमार की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई मानसिक रूप से बीमार है। छात्र की मौत से परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।