फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chaotic panic investigation between 2880 copies

अफरातफरी के बीच जांची 2880 कॉपियां

Thu, 31 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 31 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chaotic panic investigation between 2880 copies
रायबरेली में बुधवार को जीआईसी में यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बुधवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गया। पहले दिन 177 उप प्रधान परीक्षकों (डीएचई) में 33 नहीं आए। जबकि 1671 में 741 परीक्षक नहीं पहुंचे। पहले दिन औपचारिकता के रूप में 2880 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा गया।
विज्ञापन


बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार सुबह से ही अफरातफरी का माहौल रहा। जिले में 6,18,897 लाख कॉपियां आ गई हैं। पहला दिन औपचारिकताएं पूरी करने में ही निपटा।
विज्ञापन


सभी प्रधान परीक्षकों को 20-20 कॉपियां जांचने के लिए दी गई। परीक्षकों की हाजिरी लेकर उन्हें वापस किया गया। किन्हीं कारणों से 33 उप प्रधान परीक्षक व 741 परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी के उप प्रधानाचार्य आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन 32 डीएचई व 300 परीक्षक आए। नियमानुसार पहले दिन डीएचई को 20-20 कॉपियां जांचने के लिए दी गई। गुरुवार से सभी परीक्षकों को कॉपियां जांचने के लिए दी जाएगी।

एनआईसी के प्रधानाचार्य रामानुज सिंह ने बताया कि 19 डीएचई व 184 परीक्षक आए। शेष परीक्षक गुरुवार से आ जाएंगे। पहले दिन डीएचई से 20-20 कॉपियां जंचवाई गई। एमजीआईसी प्रधानाचार्य राजेश त्रिवेदी ने बताया कि 25 डीएचई से 20-20 कॉपियां जंचवाई गई।

276 परीक्षकों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। जीजीआईसी की उप प्रधानाचार्या सबीहा खान ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन 38 प्रधान परीक्षक व 170 परीक्षक आए। मूल्यांकन शुरू हो गया है।

मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था पहले दिन नहीं की गई। बिजली की भी समस्या रही। बिजली कटौती के कारण परीक्षकों को परेशान होना पडे़ेगा। गुरुवार से परीक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी। चूंकि बुधवार को पहला दिन था, इसलिए इसलिए औपचारिकताएं पूरी कराई गई।


31 मार्च से मूल्यांकन कार्य तेज हो जाएगा। लेकिन व्यवस्थाएं न होने के कारण परीक्षकों को परेशानी का सामना करना होगा। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों के प्रभारियों को बिजली, पानी व प्रसाधन कक्षों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन आधे से अधिक डीएचई व परीक्षक आए। गुरुवार से मूल्यांकन कार्य सुचारु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed