{"_id":"6223983efca2f60e216859c3","slug":"changing-atm-card-raibaraily-news-lko6205202191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 17 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 17 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में खाताधारक का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उसके खाते से 17 हजार रुपये पार कर दिए। उसके मोबाइल पर जब रुपये निकलने का मेसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
तामसगढ़ गांव निवासी अवधेश कुमार का भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बिंदागंज में बचत खाता है। शुक्रवार को वह कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान तीन युवकों ने उसको एटीएम का नियम बदलने की बात कही और उसका एटीएम कार्ड ले लिया।
मशीन में कार्ड डालकर उसका पिन कोड पूछा और कार्ड सही होने की बात कही। इस दौरान जालसाजों ने उसका कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिया और दूसरे एटीएम से दो बार में 17 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
मोबाइल पर रुपये निकलने का मेसेज मिला तो उसके होश उड़ गए। देखा तो उसका एटीएम कार्ड बदला था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।