फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Change four centers, increase one exam center

चार सेंटर बदले, एक परीक्षा केंद्र बढ़ा

Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Change four centers, increase one exam center
रायबरेली। यूपी बोर्ड से जारी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। बिना संसाधन वाले चार परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर पांच नए केंद्रों को मौका दिया गया है। जनपदीय समिति की ओर से प्रत्यावेदनों का निस्तारण करने के बाद अपडेट हुई परीक्षा केंद्रों की सूची फिर जारी की गई है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में फिर से प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। 18 फरवरी तक प्रत्यावेदनों का निस्तारण कर इसी महीने के आखिरी सप्ताह में अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए 104 सेंटर की अनंतिम सूची जारी की थी जिस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इस पर 100 से अधिक प्रत्यावेदन आए थे। अनंतिम सूची में शामिल मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज कुंवरमऊ और सुभाष हाईस्कूल बरहा में कोई संसाधन नहीं है।
विज्ञापन

शैलेंद्र शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज चंदापुर और दयाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज भदोखर ने भी संसाधनों की व्यवस्था न कर पाने के कारण परीक्षा केंद्र निरस्त करने की मांग की थी। जनपदीय समिति ने प्रत्यावेदनों पर विचार करने के बाद इन चारों परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरमऊ की जगह शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमसापुर, चंदापुर की जगह स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज, भदोखर की जगह सत्य नारायण देवी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दरियापुर, बरहा की जगह बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा एक नया परीक्षा केंद्र सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लालगंज को बनाया गया है।
यानी अब 104 की जगह 105 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दूरी अधिक होने और धारण क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थी आवंटित किए जाने की शिकायतें भी निस्तारित करने के लिए कुछ संशोधन किये गये हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के प्रस्तावित ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि सूची का अवलोकन करने के बाद किसी को कोई आपत्ति हो तो परिषद की ई-मेल आईडी पर 18 फरवरी तक प्रत्यावेदन दिए जा सकते हैं।

डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि यूपी बोर्ड से जारी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में शामिल चार परीक्षा केंद्रों को बदल दिया गया है। उनकी जगह पर दूसरे विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है जबकि एक नया परीक्षा केंद्र बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed