{"_id":"5d41e0678ebc3e6ccb57e3a8","slug":"chain-pulling-of-train-raibaraily-news-lko473926990","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने की ट्रेन की चेन, पुलिंग 22 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने की ट्रेन की चेन, पुलिंग 22 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर लखनऊ से रायबरेली जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस पर सवार 15-20 अज्ञात अराजकतत्वों ने श्रीराज नगर रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद जमकर उत्पात मचाया और स्टेशन अधीक्षक से गालीगलौज की।
इस दौरान लगभग 22 मिनट ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना पर बछरावां स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जब श्रीराजनगर पहुंची, तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
श्रीराजनगर स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि गंगा गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही थी। ट्रेन पर सवार कुछ लोगों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर रोक दिया और जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर गालीगलौज की है। ट्रेन श्रीराज नगर रेलवे स्टेशन पर रात 7.48 बजे पर पहुंची और रात 8.10 बजे आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
आरपीएफ चौकी इंचार्ज बछरावां अरविंद तिवारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल श्रीराज नगर स्टेशन मय पुलिस फोर्स पहुंचे और मामले को शांत कराकर ट्रेन को रवाना किया गया। 15 से 20 अज्ञात लोगों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर रोका था। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है।