फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   central team check the toilets quality

प्रसाधनों की गुणवत्ता जांचेगी केंद्रीय टीम

Mon, 06 Jul 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 निर्मल भारत मिशन के तहत 802 परिषदीय स्कूलों में निर्माणाधीन सामुदायिक प्रसाधन कक्षों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम नौ जुलाई को यहां पहुंच रही है।
विज्ञापन


 यह टीम 11 जुलाई तक जिले में रहकर स्कूलों में निर्माण की गुणवत्ता और प्रसाधन कक्षों के उपयोग को जांचेगी। आदेेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रसाधन कक्षों के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।


केंद्र सरकार की मंशा पर पिछले साल गांधी जयंती पर जिले के 802 परिषदीय स्कूलों में सामुदायिक प्रसाधन कक्ष बनवाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे।

स्कूलों को बजट देकर काम भी शुरू करा दिया, लेकिन तमाम स्कूलों में कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। केंद्र सरकार स्कूलों में निर्माणाधीन प्रसाधन कक्षों की गुणवत्ता की जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम यहां आ रही है। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा महेंद्र सिंह राणा ने इस संबंध में बीएसए को पत्र जारी करके निर्माण कार्यों का सत्यापन कराकर गुणवत्ता को ठीक कराने के आदेश दिए हैं।


तीन दिन तक टीम जिले में रहकर गुणवत्ता को जांचेगी। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

 यदि टीम को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो इसके लिए बीईओ और हेडमास्टर जिम्मेदार होंगे। यदि काम भी पूरा नहीं हुआ होगा तो भी इसके लिए वे ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed