फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CDO

सीडीओ की मनमानी : सफाईकर्मी को दी दो सजाएं, पहले जून फिर मई का रोका वेतन

Fri, 28 May 2021 07:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
CDO
रायबरेली। मनमानी कार्यशैली को लेकर इन दिनों सीडीओ अभिषेक गोयल सुर्खियों में हैं। शासनादेश के विपरीत एडीओ के तबादले के प्रयास और मृत सफाईकर्मी को नोटिस देने के बाद अब एक ही तारीख में एक सफाईकर्मी को दो-दो सजाएं दे दीं।
विज्ञापन

सीडीओ ने पहले आदेश में जून माह का वेतन रोका और फिर उसी तारीख में दूसरे आदेश में मई का वेतन रोककर जवाब-तलब किया है। अफसर द्वारा लगातार कसे गए शिकंजे से सफाईकर्मियों में हड़कंप मच गया है। सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ जून 2020 में सहायक विकास अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा में आएं। अब सफाईकर्मियों को लेकर वे सुर्खियों में हैं। खीरों ब्लॉक के बनईमऊ के सफाईकर्मी बाल कुमार की 13 अप्रैल को मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने 25 मई को उसका वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर दिया। सीडीओ ने 25 मई को हरचंदपुर ब्लॉक के जोहवाशर्की गांव में तैनात सफाईकर्मी संजय कुमार के खिलाफ अलग-अलग दो आदेश जारी कर पहले जून फिर मई माह का वेतन रोक दिया है।
22 मई और 24 मई को सफाईकर्मी के गैरहाजिर रहने पर यह कार्रवाई की। हालांकि एक ही तारीख में एक ही कर्मचारी को दो-दो सजा दिए जाने पर सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जून 2020 में अमर उजाला ने खोली थी पोल, निरस्त किए थे सात एडीओ को तबादले
आईएएस अधिकारी व सीडीओ अभिषेक गोयल ने मनमाने तरीके से जून 2020 में सहायक विकास अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। कहीं तबादले में शासनादेश का उल्लंघन किया तो कहीं शासन से तबादलों पर लगी रोक के बाद भी एडीओ को इधर-उधर कर दिया था।
तब अमर उजाला ने सीडीओ की इस मनमानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद सीडीओ ने सात एडीओ के तबादलों को निरस्त करते हुए 31 को अतिरिक्त चार्ज दिया था।

बीती 22 मई और 24 मई को जोहवाशर्की के सफाई कर्मी को फोन करवाया गया था। दोनों ही तारीखों में वह कार्यस्थल पर नहीं मिला था। इसी कारण दोनों मामले में अलग-अलग आदेश जारी कर वेतन रोकर जवाब मांगा गया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अभिषेक गोयल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed