फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CDO

चुनाव से पहले मर चुके सफाईकर्मी से सीडीओ ने की बात, वेतन रोक मांगा जवाब

Thu, 27 May 2021 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
CDO
रायबरेली। जिले के अधिकारी लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव से दो दिन पहले खीरों ब्लॉक के बनईमऊ गांव में तैनात सफाईकर्मी बाल कुमार की 13 अप्रैल को मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद भी सीडीओ अभिषेक गोयल ने सफाई कर्मचारी का मई माह का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में सीडीओ ने साफ लिखा है कि फोन के माध्यम से संपर्क करने पर पाया गया कि सफाई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर मिला। संबंधित गांव में सफाईकर्मी न उपस्थित होने का सही उत्तर नहीं दे पाया। शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

लालगंज निवासी बाल कुमार खीरों ब्लॉक के बनईमऊ गांव में सफाईकर्मी था। 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। नगर पंचायत लालगंज की ओर से उसका मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में चल रहे स्वच्छता व दवा छिड़काव अभियान के तहत सीडीओ रोस्टर के हिसाब से सफाईकर्मियों को फोन करवाकर उपस्थिति की जांच कर हैं। बीती 21 मई को मृत सफाईकर्मी को फोन पर बात करने के बाद गांव में अनुपस्थित दिखा दिया गया।
खास बात यह कि 21 मई को जांच करवाने के बाद सीडीओ ने 25 मई को आदेश जारी कर उसका मई माह का वेतन रोकने के साथ ही जवाब मांगा है। एडीओ खीरों विनय निर्मल का कहना है कि बनईमऊ के सफाईकर्मी की मौत 13 अप्रैल को ही हो गई थी। इसकी सूचना भी उच्चाधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है। हालांकि मृत सफाईकर्मी के घर नोटिस पहुंचने के बाद घर के लोग बेहद परेशान हैं।
नोटिस पाए 106 सफाईकर्मियों में नाराजगी
सफाईकर्मियों की समीक्षा करने के नाम पर जमकर मनमानी हो रही है। तमाम सफाईकर्मियों का कहना है कि नाली व गंदगी में काम करने के दौरान यदि कोई फोन आया भी होगा तो हम लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करें कि मोबाइल पर बात करें।
कई सफाईकर्मियों का कहना है कि फोन पर गांव में उपस्थित होने की बात भी बताई। उसके बाद भी वेतन रोकते हुए नोटिस आ गया है। ऐसे ही 106 सफाईकर्मियों में नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि गांवों में काम करने के बाद भी कार्रवाई की दबाव बनाकर कोरोना काल में उत्पीड़न करने का प्रयास किया जा रहा है।

हर रोज गांवों में काम कर रहे सफाईकर्मियों को फोन करवाकर उपस्थिति की जांच कराई जा रही है। यदि फोन पर सही जवाब नहीं आता तो ही वेतन रोककर नोटिस दिया जा रहा है। बनईमऊ के सफाईकर्मी की मृत्यु होने की जानकारी नहीं है। हालांकि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सफाईकर्मी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है।
अभिषेक गोयल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed