फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CBSE 10th district topper is Anmol

सीबीएसई 10वीं में अनमोल बने जिला टॉपर

Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th district topper is Anmol
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित हुए तो मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस बार 10वीं में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अनमोल अग्रहिर ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

इससे न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में उल्लास का माहौल रहा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जश्न मनाने में थोड़ी बाधा जरूर आई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मेधावियों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन भी किया गया।
विज्ञापन

न्यू स्टैंडर्ड के अलावा एसजेएस पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, बीएसएस पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने भी टॉप-5 में जगह बनाई है। टॉप-10 में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 30 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्मया विद्यालय, बख्शी मेमोरियल स्कूल, श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार वालों को दिया है।
ज्यादातर स्कूलों ने अपने विद्यालय के टॉपर्स को बुलाकर सम्मान से नवाजा। इन मेधावियों के माता-पिता तथा अन्य परिवारीजनों का माल्यार्पण भी किया गया। मिठाई खाने और खिलाने का दौर चला। दूसरी तरफ मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हर किसी का कहना था कि मेधावियों ने नाम रोशन किया है।
सीबीएसई 10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अनमोल अग्रहरि का सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा है।
पेशे से व्यवसायी विजय शंकर अग्रहरि एवं गृहणी शीला देवी के होनहार बेटे अनमोल ने जिला टॉप करके परिवार, स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया है। अनमोल की बड़ी बहनें शिवानी इंजीनियरिंग कर रही है तो कल्यानी आईएएस की तैयारी कर रही है।

बड़ी बहनों की तरह अनमोल ने भी अपनी मेधा का परिचय देकर परिवार का मान बढ़ाया है। अनमोल के आदर्श स्वामी विवेकानंद हैं। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और बहनों के साथ शिक्षकों को भी देता है। खेलकूद में भी अनमोल ने उपलब्धि अर्जित की हैं। उसने शुरुआत से ही पढ़ाई पर ध्यान दिया।
सीबीएसई 10वीं परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएं....
अनमोल अग्रहरि 98.6 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
नवल चंद्र मिश्रा 98.4 प्रतिशत एसजेएस स्कूल ऊंचाहार।
अभिषेक मौर्या 98.0 प्रतिशत बीएसएस पब्लिक स्कूल।
हर्षित राय 98.0 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
सौम्या शुक्ला 98.0 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
आशुतोष सिंह 97.8 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
साल्वी सिंह 97.6 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
सोबिया अंसारी 97.6 प्रतिशत डीएवी पब्लिक स्कूल।
चौधरी हुदा 97.6 प्रतिशत एसजेएस स्कूल सलोन।
वैभवी 97.4 प्रतिशत चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी।
साक्षी मिश्रा 97.4 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
विजय मिश्रा 97.2 प्रतिशत गोपाल सरस्वती विद्यालय।
अमिताभ जयंत 97.2 प्रतिशत डीएवी पब्लिक स्कूल।
मान्या सिंह 97.0 प्रतिशत चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी।
पूर्वी अग्रवाल 97.0 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
आयुष विक्रम सिंह 97.0 प्रतिशत बख्शी मेमोरियल स्कूल।
प्रत्यूष श्रीवास्तव 96.8 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
रुद्रमणि त्रिपाठी 96.8 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
अंजली श्रीवास्तव 96.8 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
अनुभव पटेल 96.8 प्रतिशत बीएसएस पब्लिक स्कूल।
अली अहमद अंसारी 96.8 प्रतिशत डीएवी पब्लिक स्कूल।
भावना शर्मा 96.8 प्रतिशत केंद्रीय विद्यालय रायबरेली।
अनुराग पटेल 96.6 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
उत्कर्ष मिश्रा 96.6 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
पल्लवी सिंह 96.6 प्रतिशत बीएसएस पब्लिक स्कूल।
श्रेया 96.6 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
श्रुति चौधरी 96.6 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
दिव्यांशी जयंत 96.6 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
कंवलजीत कौर 96.4 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
अविरल पांडेय 96.4 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
रिमझिम शर्मा 96.4 प्रतिशत चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी।
राज प्रताप सिंह 96.2 प्रतिशत डीएवी पब्लिक स्कूल।
सृष्टि त्रिपाठी 96.2 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
माही श्रीवास्तव 96.2 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
आर्या सिंह 96.2 प्रतिशत लखनऊ पब्लिक स्कूल।
अस्तिस्व सिन्हा 96.0 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
साक्षी 96.0 प्रतिशत एसजेएस स्कूल बछरावां।
सौम्या 95.8 प्रतिशत बीएसएस पब्लिक स्कूल।
श्रेयांश त्रिवेदी 95.8 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
ध्रुव कुमार केसरी 95.8 प्रतिशत डीएवी पब्लिक स्कूल।
मो. उजैर खान 95.6 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
श्वेता मौर्या 95.6 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
शुभांजलि गुप्ता 95.6 प्रतिशत न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल।
ऋषभ मिश्रा 95.4 प्रतिशत श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल।
विवेक कुमार 95.4 प्रतिशत डीएवी पब्लिक स्कूल।
मयंक मिश्रा 95.2 प्रतिशत बीएसएस पब्लिक स्कूल।
नवीन शुक्ला 95.2 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed