फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CBI probe into theft of temple offerings: Mata Prasad Pandey

चढ़ावा चोरी की हो सीबीआई जांच : माता प्रसाद पांडेय

Sat, 04 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
CBI probe into theft of temple offerings: Mata Prasad Pandey
कार्यक्रम में भाग लेने आए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सपा नेता माता प्रसाद पांडेय व अन्य।
रायबरेली। शहर के गांधी नगर स्थित एक होटल में समाजसेवी यश पांडेय के पिता स्व. राकेश पांडेय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शिरकत की। उन्होंने अयोध्या मामले में कहा कि बड़े पैमाने पर चोरी हुई है। अब सरकार को पता लगाना चाहिए कि असली गुनहगार कौन है। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कुछ भी कहने की इन्कार किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली में सपा मजबूत है। शाम को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्षा माता प्रसाद पांडेय ने स्व राकेश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका के मद से बनी स्व राकेश पांडेय के नाम पर सड़क का लोकार्पण किया। साइकिल और लैपटॉप का वितरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज तक सरकार पता नहीं लगा सकी है कि चढ़ावा चोरी के मामले में कितने लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कौन पार्टी चाहेगी कि उनके लोग बदनाम हो, इस कारण मामले को छिपाया जा रहा है। अब फंस गए हैं तो करें क्या। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर यश पांडेय, भारती पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव, आरपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed