{"_id":"6182c9f836894e702e2c04c4","slug":"cbcid-probe-into-double-murder-of-kachnawan-raibaraily-news-lko603071274","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचनावां के दोहरे हत्याकांड की हो सीबीसीआईडी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचनावां के दोहरे हत्याकांड की हो सीबीसीआईडी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के विरोध में भाकपा (माले) व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे शहीद चौक से नागरिक मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सभी ने कंचनावां में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराए जाने की मांग की।
भाकपा (माले) के विजय विद्रोही ने कहा योगी सरकार महिलाओं के लिए भयावह साबित हो रही है। जिले में तीन दिनों में लगातार महिलाओं व युवतियों के साथ हत्या बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं।
पुलिस प्रशासन उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंचनावां के दोहरे हत्याकांड में जिस तरह युवती व उसकी मौसी की अर्धनग्न लाशें मिली थीं। यह पुलिस की ओर से किए गए खुलासे पर संदेह व्यक्त करती है। इसलिए कंचनावां कांड की सीबीसीआईडी जांच की मांग करते हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला संयोजक पतिराजा देवी ने कहा कि त्योहार के दिन हम इसलिए प्रदर्शन करने आए हैं कि जिले में महिलाओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
प्रदर्शन में किसान महासभा के जिला अध्यक्ष फूलचंद मौर्य, उपाध्यक्ष मो अंसार, मोमिना बानो, अहसन खान, उदय भान चौधरी, टीपू सुल्तान, डॉ. हलीम महमूद, अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।