फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case registered against Teacher

कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका अनामिका के खिलाफ एफआईआर

Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Teacher
रायबरेली / बछरावां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बछरावां में विज्ञान की पूर्णकालिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत अनामिका शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में शनिवार को एफआईआर दर्ज करा दी गई। अनामिका नाम से ही प्रदेश के कई जिलों के कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षिका के कार्यरत होने का मामला उजागर होने और चर्चा में आने के बाद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने भी इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

मामले में जांच कराने के साथ ही इस नाम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षिका को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। इसलिए बछरावां की शिक्षिका को भी बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि यहां उसका मानदेय रोकते हुए अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन शिक्षिका ने व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन

बागपत जिले के बड़ौत स्थित कस्तूरबा विद्यालय में अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका के फर्जीवाड़े का मामला खुला तो सहारनपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, प्रयागराज जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए। इस तरह के मामले प्रदेश के 25 जिलों में हैं। राज्य परियोजना कार्यालय ने मामले में सभी जिलों से जानकारी जुटानी शुरू की तो यहां भी इस तरह का प्रकरण सामने आया। इस पर बछरावां के कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत अनामिका शुक्ला नाम की पूर्णकालिक शिक्षिका (विज्ञान) का मानदेय मार्च महीने में बीएसए ने रोक दिया। उसके अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस शिक्षिका का चयन मार्च 2019 में होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय रोकने के साथ ही शिक्षिका को शैक्षिक, निवास, पहचान प्रमाणपत्र के मूल अभिलेखों के साथ एक सप्ताह के अंदर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था लेकिन लगभग दो महीने बाद इस नोटिस का हवाला देते हुए शिक्षिका ने व्हाट्सएप के जरिए 26 मई को अपना त्यागपत्र भेज दिया।
एक साथ कई जिलों में मामले उजागर होने और चर्चा में आने के साथ ही मीडिया की सुर्खियां बनने पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर प्रकरण की तत्काल जांच कराने, इसमें संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका का पता लगाकर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही संबंधित शिक्षिका और उसके अभिलेखों का उपयोग करने वाली अन्य शिक्षिकाओं को बर्खास्त करने व एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। इससे हरकत में आए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बछरावां थाने में अनामिका शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है।

बीएसए ने बताया कि शिक्षिका को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि बीएसए की तहरीर पर कस्तूरबा विद्यालय बछरावां की शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षिका का बयान लेने के लिए उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed