फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   case open

पिता के इलाज के लिए उसकी मां ने उधार ली थी रकम, पैसा वापस करते समय बेटे ने देखा और रास्ते में युवक को लूटा, दो गिरफ्तार

Sun, 14 Mar 2021 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
case open
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की मानें तो मां ने उधारी का पैसा एक व्यक्ति को दिया था। इस बात की जानकारी होने पर बेटे ने साथियों के साथ मिलकर उधारी का पैसा लूट लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक बदमाश की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी हरीशदेव के साथ 30 हजार की लूट हुई थी। थानेदार राकेश सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ घटना में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इसमें डीह थाना क्षेत्र के रैधारा गांव निवासी शुभम यादव, उदयपुर गांव निवासी शेरा सिंह को पकड़ा गया, जबकि तीसरा आरोपी निक्की फरार हो गया। एसपी के मुताबिक आरोपी शुभम ने पूछताछ में बताया कि मेरे पिता जी को कैंसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के इलाज के लिए हरीशदेव से 30 हजार रुपये उधार लिया था। बाद में उसके पिता की मौत हो गई थी। शनिवार को उसकी मां ने उधार लिए 30 हजार रुपये हरीशदेव को दिए थे। इस बात की उसे जानकारी हो गई थी।

इस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हरीशदेव से नकदी लूट ली थी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed