{"_id":"57cf0b7d4f1c1b255631848b","slug":"case-on-five-people-of-dowry-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूरे बग्घा मजरे रामचंद्रपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र गंगाराम की शादी 27 नवंबर 2015 को फैजाबाद जिले के खुतहा मजरे कोटिया थाना खंडसा निवासी राममूरत की पुत्री रीता (20) के साथ हुई थी।
बताते हैं कि 2 जुलाई को उसकी अचानक मौत हो गई थी। मृतका के भाई मुन्नालाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी बहन से ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। बिना दहेज के विदाई कराने से भी मना कर दिया था।
इसी वजह से उसकी बहन की हत्या कर दी। थानेदार जीडी शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति अमित कुमार, ससुर गंगाराम, सास निर्मला, जेठ राजीव कुमार व जेठानी सुनीता के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।