फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   case of violation of code of conduct on sp leader and his supporters

सपा नेता और उनके समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
case of violation of code of conduct on sp leader and his supporters
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता दिव्यांबर सिंह सहित उनके कई समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया। सपा नेता पर 14 जनवरी को कुम्हरौड़ा गांव में बिना अनुमति के प्रचार करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सपा नेता 14 जनवरी को कुम्हड़ौरा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची जांच टीम ने मामला सही पाया। एसडीएम डलमऊ के निर्देश पर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सरेनी विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर व उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र के निर्देश पर सपा नेता और उनके 10-12 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed