फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case of kidnapping, assault on three people including woman

महिला समेत तीन लोगों पर युवती को अगवा, मारपीट करने का केस

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case of kidnapping, assault on three people including woman
महराजगंज (रायबरेली)। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को अगवा करने और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट करने के मामले में महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 14 अगस्त की शाम वह घर पर मौजूद नहीं था। महराजगंज क्षेत्र के आलिमगंज मजरे ज्योना का रहने वाला सूरजपाल उसके घर पहुंचा और तमंचे के बल पर उसने उसकी 20 वर्षीय पुत्री को मय जेवरात जबरन अगवा कर लिया। निमंत्रण से लौटने के बाद उसकी दूसरी पुत्री ने वाकया बताया तो अपने लड़के के साथ दूसरे पक्ष के सूरजपाल के घर पहुंचा और लड़की तथा जेवर वापस करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर आरोपी सूरजपाल और उसके पिता शीतला प्रसाद तथा शीतला प्रसाद की पुत्री गुड़िया ने जेवरात और लड़की को वापस करने से मना करते हुए उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मारपीट की। उस समय कोतवाली में घटना की तहरीर दी, लेकिन मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed