फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case filed against truck driver for accident at crossing

Raebareli News: क्राॅसिंग पर हादसे में ट्रक चालक पर केस

Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against truck driver for accident at crossing
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर हरचंदपुर स्टेशन के निकट रेलवे क्राॅसिंग पर हुए हादसे में केस दर्ज कर लिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने वाहन समेत चालक को पकड़ लिया है। विभागीय जांच भी पूरी करके रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेज दी गई है। बृहस्पतिवार को देर शाम हरचंदपुर के निकट क्राॅसिंग पर ट्रक की टक्कर से रेलवे गेट टूट गया था।
विज्ञापन


हादसे से ट्रक बेकाबू हुआ और रेलवे ट्रैक की विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गया। इससे तार टूट गया। रेलवे ट्रैक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। दो घंटे बाद मरम्मत कराकर तार जोड़ा गया तो ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ। इस मामले में विभागीय जांच भी कराई गई, ताकि हादसे से हुए नुकसान का आकलन किया का सके।
विज्ञापन


जांच पूरी होने पर शुक्रवार को रेलवे के मंडल कार्यालय आख्या भेज दी गई। आरपीएफ ने भी केस दर्ज कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed