फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case against government employee defaming AIIMS

एम्स को बदनाम करने वाले सरकारी कर्मचारी के खिलाफ केस

Sat, 28 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case against government employee defaming AIIMS
रायबरेली। सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी करने के बाद भी मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले कर्मचारी पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एम्स संस्थान को बदनाम करने के मामले में सरकारी कर्मचारी एवं मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एम्स चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को प्रकरण की जांच मिली है। चौकी प्रभारी ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गत मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिंचाई विभाग में तैनात सरकारी कर्मचारी बिंदा दवा की बिक्री कर रहा था। साथ ही वीडियो में कर्मचारी कह रहा था कि एम्स में कमीशनबाजी की दवा लिखी जाती है। साथ ही एम्स के एक चिकित्सक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। वायरल वीडियो को एम्स के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन

एम्स के सहायक सुरक्षा अधिकारी अजय कुुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शिवम मेडिकल स्टोर संचालक एवं कर्मचारी की ओर से एम्स रायबरेली संस्थान को बदनाम किया गया है। एक चिकित्सक पर भी फर्जी आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाए। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारी एवं मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एम्स चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed